बदायूं, फरवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है वह 31 मार्च से पहले कर लें, अन्यथा विभागीय योजनाओं की लाभ से वंचित हो जाएंगे। फार्मर रजिस्ट्री कराने पर कृषि विभाग द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू कराया गया है। जिले में 5,36,735 किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करानी हैं, इनमें से 3.20 लाख किसान फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं, जबकि 2.16,735 किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने को बाकी हैं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने इन किसानों से 31 मार्च से पहले फॉर्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों के लिए ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। इसके अलावा अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ भी फॉर्मर रजिस्ट्री कराने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.