महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।एसआईआर के तहत जिले में मतदाता सूची के अनमैप्ड व नाम मिसमैच वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई जारी है। नाम, सरनेम के मिलान न होने व मैपिंग की गड़बड़ियों के आधार पर चिह्नित कुल 4 लाख 37 हजार 680 मतदाताओं में से अब तक करीब 31 फीसदी को नोटिस जारी हो चुकी है। इसमें से सभी तक केवल करीब पचास हजार मतदाताओं की ही सुनवाई हो पाई है। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार चिह्नित 4.37 लाख मतदाताओं में से लगभग 2 लाख 71 हजार का नोटिस जनरेट किए जा चुका है। 1 लाख 37 हजार से अधिक मतदाताओं तक नोटिस भेजी जा चुकी है। अब तक करीब 50 हजार मतदाताओं की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। यह आंकड़ा कुल चिह्नित मतदाताओं का लगभग 11 फीसदी है। वहीं करीब 94 हजार मतदाता ऐसे हैं जो नोटिस मिलने के बाद भी सुनवाई में उपस्थित नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.