जमशेदपुर, जनवरी 21 -- जमशेदपुर । विद्यापति नगर स्थित ट्रांसपोर्ट कुआं मैदान के पास इस वर्ष सरस्वती पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। राधा कृष्ण बॉयज क्लब की ओर से यहां 31 फीट ऊंची मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है, जो अपने आकार और कलात्मकता के कारण पूरे बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार, इतनी ऊंची और भव्य सरस्वती प्रतिमा इस क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी विरले ही देखने को मिलती है। प्रतिमा निर्माण में अनुभवी कारीगरों द्वारा महीनों से बारीकी से काम किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को दिव्य और भव्य स्वरूप के दर्शन हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...