सहारनपुर, जनवरी 19 -- सोमवार को कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में हुई सहारनपुर विकास प्राधिकरण की 81वीं बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार के तहत 31 नए गांवों को शामिल करते हुए महायोजना 2031 तैयार किए जाने पर स्वीकृति की मुहर लगाई गई और जनसामान्य से आपत्ति/सुझाव मांगने को प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। आयुक्त कार्यालय सभागार में बोर्ड बैठक में अधिकारियों ने बताया कि उप्र शासन के निर्देशों के अनुपालन में सहारनपुर विकास क्षेत्र के अन्तर्गत 31 नये राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करते हुए विकास क्षेत्र की सीमा का विस्तार किये जाने के क्रम में दिल्ली यमनोत्री हाईवे निर्माण, अम्बाला-देहरादून बाईपास निर्माण, जनता रोड पर मां शाकंभरी विश्वविद्यालय निर्माण, पिलखनी में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के प्रस्तावित डिपो, सरसावा में सिविल एयरपोर्ट के निर्माण, दिल्ली द...