पटना, दिसम्बर 23 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य भर के एडीएम राजस्व, डीसीएलआर, सीओ व राजस्व कर्मियों की छुट्टी 31 दिसम्बर तक रद्द कर दी है। विभाग के सचिव जय सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मुजफ्फरपुर के जनकल्याण संवाद में फरियादियों की समस्याओं को सुनने के क्रम में ही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कर्मियों की छुट्टी रद्द करने का आदेश दिया था। जिसके प्रधान सचिव सीके अनिल ने राजस्व कर्मियों की छुट्टी रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद ही विभाग ने सभी राजस्व कर्मी व अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। सोमवार को मुजफ्फरपुर में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उनके तल्ख तेवर को देखकर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- फुल ऐक्शन में विजय सिन्हा; सीओ को फटकार, राजस्व कर्मी का ऑन स्पॉट सस्पेंशन ...