लोहरदगा, दिसम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता।समाहरणालय सभागार, लोहरदगा में सोमवार को पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम का 20वां संस्करण आयोजित हुआ। इसमें डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सभी मुखियाजनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। डीडीसी ने कहा कि रबी फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत किसानों के रबी फसल का बीमा किया जा रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। जिन किसानों ने अब तक अपनी फसल का बीमा नहीं कराया है वह अवश्य अपनी फसल; आलू, चना, सरसों और गेहूं का बीमा अवश्य करा लें। जिन किसानों ने केसीसी लिया हुआ है, वह अपने संबंधित बैंक में संपर्क कर लें। दूसरे किसान अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र से संपर्क कर मात्र एक रूपये की टोकन मनी चुका कर बीमा का लाभ उठा सकते हैं। ओला वृष्टि या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा से आपके रबी इन ...