मेरठ, जनवरी 2 -- मेरठ में 31 दिसंबर की रात को शराब पीकर हंगामा करने, सड़कों पर हुड़दंग करने और स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान शुरू कराया था, जिसमें 18 वाहन जिलेभर में सीज किए गए। इसके अलावा 98 वाहनों का चालान भी किया गया। सबसे ज्यादा 35 चालान जानी थाना पुलिस ने किए और चार वाहन सीज किए। किठौर ने सात वाहनों के चालान किए, जबकि मुंडाली ने आठ वाहनों के चालान किए। रोहटा पुलिस ने भी 10 वाहनों के चालान किए। शहर में सबसे ज्यादा वाहन सीज किए गए। तीन मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं और कुछ लोगों को हिरासत में लेने के बाद नोटिस देकर छोड़ा गया है। एसएसपी/डीआईजी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 31 दिसंबर को होने वाले आयोजनों को लेकर पुलिस फोर्स ने काफी अच्छा काम किया है। तमाम पुलिस सड़कों पर ...