प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज। चालू वित्तीय वर्ष के गृहकर पर एक मई से 10 फीसदी छूट मिलेगी। नगर निगम प्रशासन ने 10 फीसदी छूट देने का आदेश जारी कर दिया है। भवनस्वामी 31 जुलाई तक छूट का लाभ ले सकते हैं। पिछले वित्तीय वर्ष का गृहकर बकाया है तो भवनस्वामियों को नगर निगम अधिनियम के अनुसार बकाए भवनस्वामियों को घर-घर बिल भी भेजा जाएगा। छूट का लाभ शहर के विस्तारित क्षेत्र के भवनस्वामियों को भी मिलेगा। इस बार उन इलाकों में गृहकर का बिल पहले वितरित किया जाएगा, जहां के भवनस्वामी पोर्टल का कम उपयोग करते हैं। भवनस्वामी गृहकर घर बैठे जमा कर सकते हैं। इसके के लिए बिलों पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। बिल जमा करने के लिए भवनस्वमियों को नगर निगम की अधिकारिक वेबसाइट www.allahabadmc.gov.in पर जाना होगा। साथ ही भवन स्वामी ऑनलाइन और नकदी बिल का भु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.