मुरादाबाद, जनवरी 9 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने शुक्रवार को समीक्षा की। उन्होंने बैंकों को 31 जनवरी तक आवेदन के सापेक्ष 80 प्रतिशत लोन बांटने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में सीडीओ ने उद्योग, आईटीआई, श्रम, कौशल विकास मिशन और सेवायोजन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि योजना के तहत बैंकों को 4675 आवेदन दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष में मौ माह में 1549 आवेदक को ऋण मिले हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 53 प्रतिशत ही लोगों को लोन मिल पाया है। यूपी ग्रामीण बैंक 53 प्रतिशत, यूको 48, केनरा 44, पंजाब नेशनल बैंक 32, बैंक ऑफ बडौदा 29, भारतीय स्टेट बैंक 27 प्रतिशत आवेदन को स्वीकृति दी है। सेवायोजन विभाग ने 45 रोजगार मेले का आयोजन किया है। 49...