गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- गाजियाबाद। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का पंजीकरण 31 जनवरी तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत श्रमिक अपना नया पंजीकरण या पुराने पंजीकरण को रिनुअल करा सकते है। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि श्रमिकों को उनके लिए संचालित होनी वाली विभिन्न योजना जैसे अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों के बच्चों का प्रवेश, श्रमिकों के पंजीकरण व नवीनीकरण,शिशु एवं बालक योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता का लाभ पंजीकरण होने के बाद ही दिया जाता है। इसके लिए श्रमिकों के लिए कैंप लगाकर भी आवेदन कराए जाते है वहीं श्रमिक जन सेवा केंद्र के व श्रम विभाग आकर अपना नवीन या पंजीकरण रिनुअल करा सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...