अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- अम्बेडकरनगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन व जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष चन्द्रोदय कुमार के निर्देशन में जनपद न्यायालय में मध्यस्थता अभियान एक जनवरी से शुरू कर दिया गया है जो 31 जनवरी तक चलेगा। एडीजे व प्राधिकरण सचिव भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा विवाद, शमनीय अपराध, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, सम्पति बंटवारा, बेदखली व भूमि अधिग्रहण समेत अन्य ऐसे मामले सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित होंगे जिसमें सुलह की प्रबल सम्भावना हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...