बलिया, जनवरी 30 -- बलिया। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बेरोजगार प्रशिक्षित, गैर प्रशिक्षित महिला व पुरुषों को घरों में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर चरखा प्रशिक्षण एवं वितरण योजना संचालित है। इसमे आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, फोटो, जाति, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जमा कर दें। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ही पात्र होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...