बहराइच, दिसम्बर 23 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला दांग की राप्ती गांव सभा के वार्ड नं 5 स्थित पूर्व पश्चिम जाने वाले मार्ग के कालापानी नामक स्थान पर नेपालगंज निवासी दो युवकों को 31 ग्राम 160 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। दांग जिले के पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी चक्र बहादुर शाह ने बताया कि दांग के पुलिस कर्मी रोड पर जांच कर रहे थे। नेपाली नम्बर की बाइक को रोककर युवकों की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान दोनों की जेब से स्मैक बरामद हुई। दोनों की पहचान नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नम्बर 1 धम्बोझी निवासी 38 वर्षीय इमरान सिद्दीकी हलवाई तथा वार्ड नं 8 ज्वालापुर निवासी 38 वर्षीय नूरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। पूछताछ में बताया कि रुपईडीहा से स्मैक खरीदकर लाये हैं। नेपालगंज मे महंगी मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.