कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता विश्वकप टी-20 क्रिकेट कप की चमचमाती ट्रॉफी 31 जनवरी, शनिवार को शहर में दिखेगी। भारतीय टी-20 विश्व कप टीम के सदस्य चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के स्कूल बर्रा-8 स्थित केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में ट्रॉफी का स्वागत युवा क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटरों के साथ शहर के क्रिकेट प्रेमी करेंगे। यह पहला मौका होगा, जब विश्वकप क्रिकेट की ट्रॉफी शहर आएगी और क्रिकेट प्रेमी उसे नजदीक से देख सकेंगे। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट के 10वें संस्करण की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है। टी-20 क्रिकेट विश्वकप के रोमांच को और अधिक बढ़ाने के लिए भारतीय टीम के सभी सदस्य खिलाड़ियों के स्कूलों में यह ट्रॉफी भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रॉफी का स्वागत कुलदीप यादव के स...