नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई साल का स्वागत करने के लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। ज्यादातर लोग 31 दिसंबर की रात पार्टी के साथ नए साल का आगाज करते हैं। कई लोग पार्टी में शराब भी पीते हैं। शराब पार्टी में लोगों को जितना मजा आता है, पार्टी के बाहर उतनी ही मुसीबत का कारण भी बन जाती है। दरअसल, शराब पनी के बाद कई लोग गाड़ी ड्राइव करते हैं, जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। आप ड्रिंक करके ना सिर्फ ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं, बल्कि अपनी और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डालते हैं। ऐसे में 31 दिसंबर की पार्टी सेलिब्रेशन के लिए अलग-अलग राज्यों की ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव से जुड़ी हिदायत दी गई है। साथ ही, ऐसी स्थिति में लोगों पर कितना चालान हो सकता है, इस बात को भी बताया गया ह...