मधुबनी, फरवरी 4 -- हरलाखी,एक संवाददाता। फुलहर स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा के बाद प्राक्कलित राशि तैयार कर ली गयी है। इस संबंध में बीडीओ रविशंकर पटेल ने बताया कि फुलहर स्थान को 31 करोड़ 13 लाख 55 हज़ार की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाएंगे। जिसके लिये राशि की घोषणा कर दी गई है। इस बारे में हर्ष व्यक्त करते हुए बाबा रामभूषण दास निर्मोही ने बताया कि पौराणिक व ऐतिहासिक धरहरों को सहेजने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल सरकार के द्वारा की गई है। इस राशि से फुलहर स्थान के विकास को लेकर ऐतिहासिक बदलाव होगा। प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फुलहर गिरिजा स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। गिरिजा स्थान को पर्यटन स्थल का दर्जा मिल गया है और इसे विकसित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.