बस्ती, मई 7 -- बस्ती। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के साथ ही उसे नये ढंग से संवारने के लिए पहल हुई है। 'हिन्दुस्तान ने बोले बस्ती अभियान के तहत 16 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्र की दुश्वारियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उद्योग चलाने से लेकर वहां की परेशानियों पर खुलकर बोलते हुए कारोबारियों ने मुद्दा उठाया था। जिसके बाद जिम्मेदारों की नींद टूटी और 31 करोड़ रुपये का बजट आवंटित करते हुए विकास कार्य के लिए योजना बनाई। कार्ययोजना में साफ-सफाई, नाली निर्माण समेत सड़कों की दशा को सुधारा जाएगा। खबर का संज्ञान लेकर औद्योगिक क्षेत्र की दुर्दशा को लेकर यूपीसीडा ने गंभीरता से विचार किया। यूपीसीडा ने 31 करोड़ 24 लाख रुपये का बजट बनाया और स्थिति को सुधारने के लिए धनराशि की स्वीकृति दी। क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा अजय कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.