चम्पावत, जनवरी 28 -- लोहाघाट। राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए चम्पावत जिले की कराटे टीम का चयन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से 31 खिलाड़ियों का चयन किया गया। लोहाघाट के युवा भवन में चयन प्रक्रिया हुई। मुख्य अतिथि युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत ने शुभारंभ किया। कराटे कोच दीपक अधिकारी ने बताया कि अंडर 14 और अंडर-19 में खिलाड़ियों का चयन किया। जिसमें लोहाघाट से 24 और बनबसा के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनकर्ता कराटे कोच विजय रावत, वीरेन्द्र राठौड़, जतिन जोशी, प्राची और सुमित मेहरा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...