सहारनपुर, सितम्बर 30 -- क्षेत्र के गांव हरिपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में अष्टमी पर्व पर मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्या पूजन व महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 31 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद गोद भराई व अन्नप्राशन जैसे पारंपरिक रीति रिवाजों का भी पालन किया गया। बाद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाओं की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें महिलाओं के साथ आत्मनिर्भरता और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण पर केंद्रित एक प्रमुख पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...