चित्रकूट, दिसम्बर 15 -- रामायण मेला परिसर में सोमवार को 308 जोड़े एक-दूसरे के हो गए। इनमें 307 जोड़ों का हनुमान गढ़ी के आचार्य गिरीशदास तिवारी की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी कराई। सभी जोड़ों ने सात फेरे लेने के बाद एक-दूसरे के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की। एक मुस्लिम जोड़े का मौलवी ने निकाह कराया। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में वर और वधू पक्ष से आए लोग सामूहिक विवाह के साक्षी बने। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष...