शाहजहांपुर, दिसम्बर 12 -- परिषदीय स्कूलों में रीढ़ बन चुके शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी का आदेश होने के बाद शिक्षामित्राे में खुशी का माहौल है। जिले के तीन हजार शिक्षा मित्र को मनचाहा स्कूल मिल सकता है। शासन ने शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी का आदेश जारी कर दिया। जिले के करीब 3078 शिक्षामित्रों को लाभ मिलेगा। शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रामपूत पाल ने बताया कि सरकार को पहले ही आदेश जारी करना चाहिए था। इससे बहुत शिक्षा मित्रों को लाभ मिलेगा। बता दें कि इस आदेश के तहत महिला शिक्षामित्र अपने पति के घर की ग्राम पंचायत में तैनाती पा सकेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पहले शिक्षामित्रों से तय प्रारूप पर जानकारी ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...