पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक गोदाम से एक ट्रक 305 क्विंटल धान लेकर फरार हो गया है। हरेराम प्रसाद ने ट्रांसपोर्टर कमलाकांत तिवारी, ट्रक ड्राइवर विजय प्रसाद एवं ट्रक के मालिक पिंटू दास पर शहर थाना में मामला दर्ज कराया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन के अनुसार चार दिन पूर्व हरेराम प्रसाद धान को रांची भेजने के लिए ट्रांसपोर्टर के माध्यम से ट्रक से बात किया था। बैरिया स्थित गोदाम से 14 चक्का के ट्रक में 680 बोरा धान लोड किया तत्पश्चात दयाल धर्मकांटा में वजन कराया गया था। हरे राम प्रसाद ने शहर थाना में आवेदन देते हुए ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर व ट्रक मालिक पर शहर थाना में मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.