सिमडेगा, अक्टूबर 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह बुधवार को तामड़ा गांव पहुंचीं और शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित महानवमी की कन्या पूजा महोत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से 301 कन्याओं का पूजन किया। डीसी के द्वारा कन्याओं का पूजन करना नारी शक्ति और संस्कृति के प्रति सम्मान का संदेश है। पूजा के बाद कन्याओं को वस्त्र, उपहार एवं प्रसाद भी वितरित किए गए। डीसी कंचन सिंह ने इस मौके पर कहा कि कन्या पूजन हमारे भारतीय संस्कार और आस्था का प्रतीक है। यह समाज में बेटियों के महत्व और सम्मान को दर्शाता है। समिति के पदधारियों ने डीसी का स्वागत चुनरी ओढ़ा के किया और आयोजन को लेकर गहरी खुशी जताई। पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा की भव्यता और श्रद्धा का माहौल रहा।तामड़ा में महानवमी की बेला में कैद कुछ मनमोहक तस्वीरें, जिनमें झलकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.