बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। करीब तीन हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए लगाई गई है। हर साल माध्यमिक शिक्षा विभाग को आकस्मिक रूप से परिषदीय विद्यालयों की मदद लेनी पड़ती है। इस साल कक्ष निरीक्षकों की कमी पूरी करने के लिए व्यवस्था को और दुरुस्त बनाया गया है। ड्यूटी करने वालों की मॉनीटरिंग की व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा में हर वर्ष लगभग साढ़े तीन से साढ़े तीन हजार शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई जाती है। इस संख्या को पूरा करने के लिए राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही वित्तविहीन विद्यालयों से भी शिक्षकों को चुना जाता है। हालांकि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक अक्सर ड्यूटी छ...