सहरसा, जनवरी 3 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित नप कार्यालय में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत रोजगार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि के लिए 300 से अधिक युवाओं द्वारा आवेदन पत्र जमा किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत रोजगार करने वाले युवाओं को रोजगार के लिए तीन किस्तों में सहायता राशि देने के लिए युवाओं द्वारा नगर पंचायत परिक्षेत्र के युवा एवं महिलाओं द्वारा लगभग तीन सौ से अधिक आवेदन पत्र जमा किया गया है। छोटे छोटे दुकानदारों के लिए सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से राशि दी जाएगी। युवाओं द्वारा जमा की गई आवेदन पत्र को संबंधित बैंक को राशि के लिए भेंजी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.