पिथौरागढ़, सितम्बर 10 -- पिथौरागढ़। नेपाल में हिंसा के बाद भारत से 300 से अधिक नेपाली नागरिक अपने घरों को लौट गए है। बुधवार को धारचूला स्थित झूलापुल से 200 से अधिक लोग वापस लौट गए। नेपाल से 30 से अधिक बच्चे अध्ययन करने के लिए धारचूला पहुंचे। धारचूला पुल से जरुरी खाद्यान सामग्री राशन ,शब्जी लेकर लोग सुबह लोग नेपाल को लौटे। नेपाल से 5 मरीज उपचार के लिए धारचूला पहुंचे और उपचार के बाद वापस लोग घरों की ओर लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...