बरेली, फरवरी 6 -- बरेली। 300 बेड अस्पताल में अब मरीजों को सर्जरी से जुड़े चिकित्सकीय परामर्श भी मिलेंगे। अस्पताल में सर्जन डॉ. अविनाश आनंद की तैनाती हो गई है। वह ओपीडी में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मरीज देखेंगे। अस्पताल में एआरवी क्लीनिक के साथ ही दंतरोग, नेत्ररोग और बुखार के सामान्य मरीजों की ओपीडी का संचालन हो रहा है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि अब अस्पताल में सर्जन डॉ. अविनाश की तैनाती हो गई है। सर्जन की तैनाती से मरीजों को अब यहां चिकित्सकीय परामर्श मिल सकेगा। खासकर सीटी स्कैन जांच कराने आने वाले मरीजों को इससे काफी सहूलियत होगी। कई बार सीटी स्कैन जांच की रिपोर्ट पर सर्जन का चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए उनको जिला अस्पताल रेफर किया जाता था। हालांकि अभी अस्पताल में आपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। लेकिन हादसे में मामूल...