पटना, मार्च 7 -- राज्य सरकार इस साल 300 कब्रिस्तानों की घेराबंदी और 54 मंदिरों की चहारदिवारी का निर्माण करेगी। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनायी गयी है। योजना एवं विकास विभाग ने इन कब्रिस्तानों और मंदिरों की घेराबंदी तथा चहारदिवारी का निर्माण कराने का फैसला किया है। हालांकि इसकी जिम्मेवारी गृह विभाग को सौंपी गयी है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद विभाग के स्तर पर यह पहल की गयी है। इनकी घेराबंदी 31 मार्च 2026 तक कर लेनी है। इन कब्रिस्तानों और मंदिरों का चयन जिलास्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी की प्राथमिकता सूची के आधार पर किया गया है। चयनित कब्रिस्तानों की घेराबंदी और मंदिरों की चहारदिवारी का निर्माण क्रमबद्ध तरीके से होगी। अगले वित्तीय वर्ष तक सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरे करा लिये जाएंगे। योजना एवं विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.