कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। एसएन सेन पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग की ओर से युग युगीन कानपुर विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। 28 मार्च से होने वाले इस दो दिवसीय सेमिनार में लगभग 300 इतिहासकार एवं विचारक हिस्सा लेंगे। शोधार्थी अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सुमन, प्रो. निशि प्रकाश, प्रो. गार्गी यादव, प्रो. रेखा चौबे, प्रो. अलका टंडन, प्रो, चित्रा सिंह तोमर ने दी। कांफ्रेंस की आयोजक डॉ. मनीषा दीवान हैं। डॉ. मनीषा ने बताया कि यह कांफ्रेंस आईसीएचआर से प्रायोजित है। महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. प्रीती सिंह ने बताया कि कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और विशिष्ट अतिथि बालमुकुंद होंगे। पहले दिन उद्घाटन सत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.