लातेहार, जनवरी 29 -- चंदवा प्रतिनिधि। इंटक नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से बुधवार को चंदवा में गरीब, असहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर करीब 300 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, लोहरदगा विधायक प्रतिनिधि नीतीश जायसवाल एवं अन्य नेताओं के संयुक्त सहयोग से किया गया। अतिथियों ने जरूरतमंदों की सेवा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य है। इस मौके पर मजदूर नेता विशुन साव, रुकसाना बीवी, बिहारी साव, कृष्णा प्रसाद, मो. रिजवानुल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...