मधुबनी, जून 23 -- लखनौर, निप्र। झंझारपुर आर एस के माधव कुमार सिंह ने सोमवार को थाने में केस दर्ज करा कर आरोपित किया है। बताया कि पटना रुकनपुरा के एक व्यक्ति ने झंझारपुर में व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रारंभ करने के लिए उकसाया। उन्होंने झंझारपुर में जमीन खरीदने के लिए रुपए का डिमांड किया। दर्ज केस में सूचक ने कहा है कि जमीन खरीदने के लिए उन्होंने पटना के अखिलेश कुमार को 16.5.2023 से 9.01.2024 के बीच 33 लाख 19 हजार रूपए दिए। लेकिन उन्होंने कोई जमीन नहीं खरीदी। जब उन्होंने रुपए वापस करने को कहा तो केवल दो लाख 50 हजार रूपए 8.3.2024 से 8.2.2025 के बीच वापस किया। शेष रुपए की वापसी के लिए थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...