जौनपुर, दिसम्बर 17 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक रमेशचन्द्र मिश्र के प्रयास से विधान सभा क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण 30 करोड़ 32 लाख की लागत से होगा। विधायक ने बताया कि पूरालाल-गद्दोपुर बैहारी होते हुए बक्शा-लोहिन्दा बंधवा संपर्क मार्ग तक 16 करोड़ 63 लाख की लागत से साढ़े नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह सिंगरामऊ-लालगंज गौरामाफी जिसकी लम्बाई छह किमी है का निर्माण 11 करोड़ 74 लाख की लागत से होगा। लमहन पाल बस्ती सम्पर्क मार्ग 95.75 लाख तथा तियरा-रतासी सिंगरामऊ मार्ग के किमी छह से बाएं निकलकर घाघरपारा-प्रतापगढ़ सीमा तक 99. 75 लाख की लागत से होगा। विधायक ने बताया कि चारों सड़कों के निर्माण की क्षेत्रवासी लंबे समय से मांग कर रहे थे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

हिंदी ह...