बस्ती, दिसम्बर 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर एक स्वर में जनपद के 30 हजार स्कूली बच्चे एक साथ राष्ट्रगीत का गायन करेंगे। वंदेमातरम सार्धशती उत्सव आयोजन समिति, बस्ती स्तर से आयोजित हो रहे इस भव्य की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य की बैठक आयोजित की गई। आयोजन में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों के नाम संग संख्या को भी अंतिम रूप दिया गया। आयोजन समिति के सदस्य कैलाशनाथ दुबे ने बताया कि राष्ट्रगीत वंदे मारतम का गायन 8 दिसंबर को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक चलेगा। इसी की तैयारी के संदर्भ में मंगलवार को निजी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य की बैठक आयोजित कर विमर्श किया गया। बैठक ...