कटिहार, फरवरी 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 17 फरवरी से शुरू हो रही वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 को लेकर जिले में सख्त और पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। इस वर्ष 30,657 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 14,855 छात्र और 15,802 छात्राएं हैं। कटिहार अनुमंडल में 22,188, मनिहारी में 3,633 और बारसोई में 4,836 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी की सहमति से ही वीक्षक की तैनाती होगी। किस कक्ष में कौन वीक्षक जाएगा, इसका निर्णय परीक्षा शुरू होने से मात्र 10 मिनट पूर्व किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना समाप्त हो सके। इस वर्ष कुल 5,514 वीक्षकों की आवश्यकता है, जिनमें 1,989 महिला और 3,525 पुरुष वीक्षक शामिल हैं। फोटो त्रुटिपूर्...