मोतिहारी, फरवरी 26 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका थाना के 30 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। उक्त अभियुक्त ढाका थाना क्षेत्र के मठिया मोहन गांव का रजत कुमार उर्फ छोटू है। वह दो आपराधिक मामलों में अभियुक्त था। एक डकैती व दूसरा गृह भेदन मामले में शामिल था। डीएसपी अशोक कुमार के अनुसार, मठिया मोहन गांव में सुनैना देवी के घर में 25 अक्टूबर की रात्रि में हुई डकैती कांड में वह शामिल था। हालांकि मामले में अज्ञात के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेकिन अनुसंधान के क्रम में घटना में शामिल एक व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद छोटू की भी संलिप्तता उजागर हुई थी, जिसमें उसे अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। वह मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण वह न्यायालय में सरेंडर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.