मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 30 स्कूल अब दो शिफ्ट में चलेंगे। एक शिफ्ट में साढ़े पांच तो दूसरे शिफ्ट में 5 घंटे बच्चे पढ़ेंगे। छात्र उपस्थिति के अनुपात में वर्ग कक्ष के अभाव के कारण यह अनुमति दी गई है। इससे पहले भी इनमें से 20 से अधिक स्कूल दो शिफ्ट में चल रहे थे। तब वर्ग संचालन कम समय के लिए होता था। मुश्किल से चार-चार घंटे का शिफ्ट हो रहा था। हिन्दुस्तान ने जगह की कमी के कारण बरामदे में बच्चों के बैठने की समस्या उठाई थी। साथ ही, विभिन्न स्कूलों में जर्जर भवनों के कारण बच्चों के बैठने और कम उपस्थिति की पड़ताल की थी। पहली शिफ्ट 6.30 से 12 बजे और दूसरी 12 से 5 बजे तक डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि जगह की कमी के कारण तत्काल यह व्यवस्था की गई है। वर्ग एक से आठ का संचालन 6.30 से 12 बजे तक होगा और 9वीं स...