वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी। जनपद में 30 जनवरी से तीन दिवसीय पिंडरा महोत्सव होने जा रहा है। एक फरवरी तक होने वाले आयोजन को लेकर मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह एवं डीएम सत्येंद्र कुमार ने तैयारी बैठक की। विधायक ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें नामचीन कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत संगीत आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव के दौरान विभिन्न विद्यालयों में रैलियों सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल के साथ ही महिला एवं दिव्यांग जनों को उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। डीएम ने संयुक्त निदेशक पर्यटन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को पिंडरा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कलाकारों के चयन सहित सभी तैयारियां समय से सुनिश्नित...