गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस और स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार कर लिया है। जिला कुष्ठ अधिकारी डा. रामकुमार ने बताया कि अभियान में लोगों को कुष्ठ रोग से बचाव सहित ग्रसित मरीजों को चिंहित किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है, जो माइक्रोबैक्टेरियम लेपरा नामक जीवाणु से होता है। जो हाथ, पैर की तंत्रिका त्वचा और ऊपरी श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। यदि कुष्ठ रोग का समय से उपचार नहीं किया जाए तो शारीरिक विकलांगता भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक एवं भेदभाव की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.