नोएडा, नवम्बर 28 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से 30 से अधिक ई-रिक्शा चुराने वाले कुख्यात बदमाश को शुक्रवार को थाना क्षेत्र से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के छह ई-रिक्शे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग थाने में आठ केस दर्ज हैं। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र से एक ई-रिक्शा चोरी हुआ था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। वारदात करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई। बदमाश शुक्रवार को जब वारदात करने की फिराक में फिर से शहर में दाखिल हुए, तभी मुखबिर से मिली सूचना पर एक आरोपी को दबोच लिया गया। एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। दबोचे गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर निवासी प्रदीप सरकार के रूप में हुई। वर्तमान में वह सेक्टर...