मैनपुरी, मई 31 -- मैनपुरी। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद का बड़ा असर हुआ है। 30 साल पुराने चकमार्ग के विवाद को लेकर गांव में तनाव बना रहता था। पिछले एक माह से इस विवाद को लेकर ग्रामीण थाने से लेकर डीएम, एसपी के यहां चक्कर लगा रहे थे। कलक्ट्रेट पर ग्रामीणों द्वारा धरना भी दिया गया। बोले मैनपुरी संवाद के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी। हिन्दुस्तान ने इस समस्या का प्रकाशन किया और अधिकारियों से इस समस्या के समाधान के लिए कहा गया। शुक्रवार को एसडीएम घिरोर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। दोनों पक्षों से बात की और चकमार्ग के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया अब इस चकमार्ग पर सीसी मार्ग बन जाएगा और ग्रामीणों की समस्या का समाधान भी हो जाएगा। बरनाहल थाना क्षेत्र और घिरोर ब्लाक की ग्राम पंचायत अटा हरैना के मजरा नगला महाराम में 30 साल पुराने कच्चे च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.