रुडकी, फरवरी 4 -- मृतक महिला के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के ऐथल गांव निवासी जसजीत सिंह बाजवा पुत्र स्व गुरमेल सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी मां चरणजीत कौर के नाम 1974 से खेती की संपत्ति दर्ज थी। उक्त संपत्ति को 1995 में शांति शरीफ के कोई औलाद नहीं होने की बात कहकर ग्राम सभा ने संक्रमणीय भूमि दर राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने की बात कर चकबंदी में शिकायत की थी। इसको लेकर मामला चकबंदी विभाग में मुकदमा चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...