मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अपराध से अर्जित संपत्तियों की जब्ती की कवायद मुजफ्फरपुर पुलिस ने तेज कर दी हैं। जिले में सक्रिय 30 शराब माफियाओं की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। पुलिस का आकलन है कि सूचीबद्ध किए गए 30 शराब धंधेबाजों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बनाई है। सूची में चुन्नू ठाकुर के शराब सिंडिकेट से जुड़े कई शातिरों के नाम भी शामिल हैं। थानों की पुलिस सीओ और निबंधन कार्यालय से शराब माफियाओं की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। इसमें शराब धंधेबाज के खुद के नाम के अलावा परिवार व निकट संबंधियों के नाम की संपत्ति का ब्योरा भी मांगा गया है। चुन्नू ठाकुर के सिंडिकेट से जुड़े अमित कुमार पर मिठनपुरा समेत कई थाने में केस दर्ज है। मिठनपुरा थाने में तीन साल पूर्व गिरफ्तारी के समय उसके पास से पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.