लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ- विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने 30 मार्च को रविवार और 31 मार्च को ईद-उल-फितर को देखते हुए इन दोनों दिन कोषागार व बैंक को खोलने रखने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्ति की ओर है। इसके कारण 31 मार्च को अत्यधिक लेन-देन होना स्वाभाविक है। इसीलिए शासकीय कार्य करने वाली सभी बैंक शाखाओं और कोषागारों को इन दोनों दिनों को खोले रखने का फैसला किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.