देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार बुधवार को को 01 स्कूल बस, 21 कार एवं 09 टूव्हीलर कुल 30 वाहनों का जांच किया गया। जिसमें प्रेशर हॉर्न, फिटनेस, अल्ट्रेशन, फर्स्ट एड किट की अनुपलब्धता, इमरजेंसी गेट का नहीं रहना, लाईट का नहीं जलना आदि के मामलों में कमी पाए जाने पर कुल 30 वाहनों से जुर्माना के रूप में 61 हजार रुपए वसूल किया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर शैलेश कुमार प्रियदर्शी द्वारा वाहन संबंधी सभी पेपर को अपडेट करने को कहा गया। इस अवसर पर निरिक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, मोटर यान निरीक्षक, सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...