मैनपुरी, नवम्बर 19 -- मैनपुरी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जमीन पर कब्जे को लेकर डीएम, एसपी से शिकायतें की गई है। मंगलवार को ग्राम पड़री सहन निवासी पीड़ित ने जमीन पर लेखपाल की मिलीभगत से विपक्षियों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। वहीं बेवर क्षेत्र में जमीन को लेकर खेत पर विवाद हुआ। पीड़िता पुलिस से शिकायत करने गई तो आरेापियों ने घर में घुसकर बच्चों से मारपीट की गई। दोनों ही मामलों में अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए हैं। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री (सहन) निवासी अमित कुमार पुत्र अजान सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 30 वर्ष पहले उसे पट्टा मिला था और उसका दखलनामा चला आ रहा है। लेकिन विपक्षी रामदास, नितीश, लालू, अमित, अनिल उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इस जमीन का एक वाद कोर्ट में विचाराधीन है...