सीवान, फरवरी 6 -- हसनपुरा। एमएच नगर थाने के सअनि संजय कुमार ने दल बल के साथ अरंडा गांव में बुधवार की रात छापेमारी कर 30 लीटर महुआ चूलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज अरंडा निवासी अशोक पासी पिता नथुनी पासी है। पुलिस की लगातार शराब धंधेबाजों पर नकेल कसने के बाद उनके बीच हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराब धंधेबाजों की खैर नहीं है। पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.