पिथौरागढ़, जनवरी 10 -- पिथौरागढ़। अस्कोट में पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने पीपली के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सिलानी निवासी कुंदन एरी के पास से 30लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। टीम में अपर उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह, अपर उप निरीक्षक जागन सिंह, कांस्टेबल गणेश रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...