गिरडीह, अक्टूबर 11 -- गावां। गावां प्रखंड अंतर्गत गावां, जमडार, बादीडीह, सेरुआ, बिरने, पसनौर, मंझने, अमतरो समेत अन्य पंचायतों में अबुआ आवास में लाभुक को पंचायत के मुखिया ने गृह प्रवेश कराया। इस दौरान घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुखिया व पंचायत सचिव ने प्रखंड के तीस नवनिर्मित घर का फीता काट कर विधिवत गृह प्रवेश कराया। बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से बेघर और जरुरतमंदों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए छत उपलब्ध कराई जा रही है। लाभुक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने इस योजना का मिल रहे लाभ के लिए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। मुखिया ने ग्रामीणों से कहा कि झारखंड सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें। मौके पर मुखिया कन्हाई राम, गुरुसहाय रविदास, झामुमो प्रखंड अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.