बागेश्वर, दिसम्बर 13 -- जिला योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कपकोट में 30 लाख की लागत से कपकोट में स्थित श्री राम मंदिर के स्थल का विकास होगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने इसका भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...