मऊ, दिसम्बर 17 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र अंतर्गत युशुफाबाद मुहल्ला निवासी रिषभ चौरसिया ने पंजाब प्रांत के पन्जलिका जनपद निवासी मित्र शाहिल गिलहौत्रा पर 30 लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाया है। इस बाबत पीड़ित ने चिरैयाकोट थाने के साथ ही पुलिस अधिक्षक से शिकायत दर्ज कराई। न्याय नहीं मिलने पर न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर पंजाब प्रांत के अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने की पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...